Monalisa Husband Name - भोजपुरी अभिनेत्री मोनालिसा के पति कौन हैं?

Monalisa Husband Name
मोनालिसा (अंतरा विश्वास) के पति का नाम क्या है?

Monalisa Husband Name - भोजपुरी अभिनेत्री मोनालिसा आजकल भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से इतर टीवी की दुनिया में व्यस्त हैं। अभिनेत्री मोनालिसा काफी चर्चित भोजपुरी अभिनेत्री हैं। हन्ट आई न्यूज पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, मोनालिसा का वास्तविक नाम अंतरा विश्वास है। भोजपुरी सिनेमा की सफल अभिनेत्रियों में आम्रपाली दुबे, काजल राघवानी के साथ मोनालिसा सिंह का नाम भी गिना जाता है। अपने फिल्मी करियर में मोनालिसा ने अबतक 50 ज्यादा फिल्मों में काम किया है। 

अभिनेत्री मोनालिसा भोजपुरी फिल्मों के साथ-साथ अन्य क्षेत्रीय भाषाओं की फिल्मों में भी काम किया है। उन्होंने हिंदी, बंगाली, तमिल, कन्नड़, ओड़िया और तेलगु फिल्मों में भी काम किया है। अंतरा विश्वास (मोनालिसा) की जोड़ी भोजपुरी सिनेमा में अभिनेता पवन सिंह के साथ काफी लोकप्रिय रही है। दोनों फिल्म इंडस्ट्री में इतने चर्चित थे कि दोनों को लोग पति-पत्नी मानते थे। 

हालांकि मोनालिसा पवन सिं की पत्नी नहीं हैं। भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह की पत्नी का नाम ज्योति सिंह है। पवन सिंह ने अपनी पत्नी ज्योति सिंह से अपनी पहली पत्नी नीलम सिंह की मौत के बाद शादी की थी। पवन सिंह अपनी पहली पत्नी नीलम सिंह से बहुत प्यार करते थे। आज भी वो उनकी बरसी पर गरीब लोगों को भोजन और वस्त दान करते हैं। 

भोजपुरी अभिनेत्री अंतरा विश्वास (मोनालिसा) के पति का नाम विक्रांत सिंह राजपूत (Vikrant Singh Rajpoot) है। मोनालिसा ने विक्रांत सिंह राजपूत से बिग बॉस 10 के दौरान शादी की थी। बिग बॉस 10 के दौरान मोनालिसा और विक्रांत सिंह के बीच काफी नजदीकियाँ हो गई थी। जिसके बाद दोनों ने शादी कर ली। 

मोनालिसा के पति विक्रांत सिंह राजपूत भी भोजपुरी सिनेमा में काम करते हैं। विक्रांत सिंह ने अपनी भोजपुरी फिल्मी करियर की शुरूआत फिल्म मेहरारू बिना रतिया कइसे कटी से की थी। विक्रांत सिंह पेशे से एक्टर हैं। मोनालिसा और विक्रांत सिंह राजपूत इस वक्त मुंबई में रहते हैं। हाल ही में मोनालिसा को चर्चित टीवी शो नजर में देखा गया था।

मोनालिसा की हॉट फोटो Monalisa Bold Photos: मोनालिसा की ग्लैमरस फोटो

Latest News in Hindi में पाने के लिए हमारे वेबसाइट के होमपेज पर जाएं।

Post a Comment

Previous Post Next Post