दुर्लभ धूमकेतु नियोवाइज भारत में 14 जुलाई से अगले 20 दिनों तक दिखेगा

धूमकेतु नियोवाइज
धूमकेतु नियोवाइज (C/2020 A-3) Image: NASA


भारत में दुर्लभ धूमकेतु नियोवाइज (C/2020 A-3) दिखेगा। बताया जा रहा है कि यह धूमकेतु भारत में 14 जुलाई से अगले 20 दिनों तक रोज दिखाई देगा। भुवनेश्वर के पठानी सामंत तारामंडल के उप निदेशक के अनुसार, इस धूमकेतु को भारत में लोग नंगी आँखों से देख सकेंगे। यह धूमकेतु अगले 20 दिनों तक सूर्यास्त के बाद 20 मिनट तक के लिए दिखाई देगा। 

बता दें कि 3 जुलाई को यह धूमकेतु सूर्य के सबसे निकट पहुंचा था। सामंत तारामंडल के अनुसार, 22 जुलाई को यह धूमकेतु पृथ्वी के सबसे निकट होगा। धूमकेतु की पृथ्वी से दूरी मात्र 10.3 करोड़ किलोमीटर होगी। शुरुआत में यह शाम के वक्त में दिखेगा। धीरे-धीरे इसे 20 दिनों तक रोज रात में लंबे समय तक देखा जा सकेगा। 

डॉक्टर शुभेंदु पटनायक के अनुसार, यह धूमकेतु 14 जुलाई से शाम में रोज नजर आएगा। शाम के समय इसे दूरबीन की मदद से आसानी से देखा जा सकता है। शाम के समय यह धूमकेतु आसमान में धीरे-धीरे ऊपर चढ़ेगा और लंबे वक्त के लिए भारत में दिखाई देगा। 30 जुलाई को इसे सप्तऋषि तारामंडल के पास देखा जा सकता है। 

बता दें कि ऐसा अवसर 23 साल बाद आ रहा है जब यह धूमकेतु दिखाई दे रहा है। इससे पहले 1997 में अंतिम बार हेल वफ धूमकेतु को नंगी आँखों से देखा गया था। सूर्यास्त के बाद इस धूमकेतु के 25 से 30 मिनट तक उत्तर-पश्चिम दिशा में देखा जा सकता है।

यह भी पढ़ें- जानें दिनेश लाल यादव की असली पत्नी के बारे में

Post a Comment

Previous Post Next Post