सपने में बिल्ली देखना, बिल्ली को मारने का क्या मतलब होता है?

सपने में बिल्ली देखना
सपने में बिल्ली देखना

सपना देखना सबको अच्छा लगता है। आमतौर पर लोग वही सपना देखते हैं जो वो सोचते हैं। सपनों की दुनिया बड़ी ही हसीन होती है। सपने में लोग वो सब करते हैं जो उन्हें हकीकत में नहीं मिलता है। कई बार ऐसा माना जाता है कि सपना कोई व्यक्ति तभी देखता है जब उसकी कोई इच्छा अधूरी रहती है। वैसे सपना देखना कोई बुरी बात नहीं है। सपना देखना या सपना आने पर किसी का कोई जोर नहीं होता है। 

कई बार हमलोग सपने में कुछ ऐसा देख लेते हैं कि मन में एक भय समा जाता है। हमलोग यह सोचने लगते हैं कि यह सपना क्यों आया। इन सपनों का मतलब क्या है? ऐसे सपने हमें क्यों आए? ऐसे कई कई सवाल होते हैं सपनों को लेकर। सपने में देवी-देवता से लेकर हमलोग जानवरों तक को देखते हैं। सपने में कोई सुंदर स्त्री को देखना एक सुखद अनुभव प्रदान करता है। 

सपने में नाग-नागिन को देखना, सपने में बिल्ली को देखना, सपने में देवी-देवता को देखना, सपने में रेलगाड़ी देखना और न जानें क्या-क्या हमलोग सपने में देखते हैं। सभी सपनों का अपना-अपना महत्व होता है। कोई सपना शुभ होता है तो कोई अशुभ सपना होता है। सपने में बिल्ली को देखना या सपने में बिल्ली को मारना या खुद को मारते हुए देखना शुभ और अशुभ दोनों संकेत हो सकता है। 

सपने में बिल्ली देखना

सपने में बिल्ली देखना कई बार शुभ होता है तो कई बार अशुभ। सपने में यदि काली बिल्ली दिखाई देती है तो यह सपना अशुभ सपना होता है। ऐसा सपना आने का मतलब है कि आपको जीवन में कष्ट झेलने पड़ सकते हैं। आपको जीवन के साथ-साथ अपने घर और ऑफिस में लोगों का विरोध झेलना पड़ सकता है। मित्रों और परिवारजनों से झगड़ा हो सकता है। 

वहीं सपने में सफेद बिल्ली को देखना शुभ संकेत माना जाता है। सपने में सफेद बिल्ली दिखने का मतलब  है कि आपके घर में खुशियाँ आने वाली हैं। आपको जीवन में धन लाभ होने वाला है। सफेद बिल्ली को लोग माँ लक्ष्मी का रूप मानते हैं। सफेद बिल्ली दिखने पर लोग उनकी पूजा तक करने लगते हैं। सफेद बिल्ली को खाना खिलाते हैं। 

सपने में बिल्ली को मारना

सपने में बिल्ली को मारना एक अशुभ सपना है। ऐसा सपना आने का मतलब होता है कि व्यक्ति की जल्द ही किसी के साथ झगड़ा हो सकता है। ऐसा सपना आने पर किसी भी व्यक्ति को सावधान रहना चाहिए। ऑफिस या घर में उक्त व्यक्ति को किसी से वाद-विवाद नहीं करना चाहिए।

Post a Comment

Previous Post Next Post