Dinesh Lal Yadav Real Wife: जानें दिनेश लाल यादव की असली पत्नी के बारे में

Dinesh Lal Yadav Wife
Dinesh Lal Yadav and Amrapali Dubey

भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav) आज किसी भी परिचय मोहताज नहीं है। उन्होंने भोजपुरी सिनेमा में कई हिट फिल्में दी है। भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ की पत्नी (Dinesh Lal Yadav wife name) के बारे में हर कोई जानना चाहता है। दिनेश लाल यादव की पत्नी कभी मीडिया में खुले तौर पर सामने नहीं आई हैं। 

कई भोजपुरी दर्शकों को लगता है कि आम्रपाली दुबे ही दिनेश लाल यादव की पत्नी हैं। जबकि ऐसा नहीं है। दिनेश लाल यादव की पत्नी कोई और हैं। निरहुआ की पत्नी का नाम है मंशा देवी। दिनेश अपनी पत्नी और बच्चों के साथ मुंबई में रहते हैं। दिनेश लाल यादव के दो बच्चे भी हैं। 

दिनेश लाल यादव ने आम्रपाली दुबे के साथ-साथ पाखी हेगड़े के साथ भी लंबे समय तक भोजपुरी सिनेमा में काम किया है। पाखी हेगड़े का नाम भी दिनेश लाल यादव के साथ जोड़ा गया था। दोनों ने एक-दूसरे के साथ इतनी अधिक फिल्में की थी कि लोग उन्हें पति-पत्नी के रूप में मानने लगे थे। हाल ही दिनेश लाल यादव ने यामिनी सिंह के साथ भी एक फिल्म में काम किया है। 

बता दें कि यामिनी सिंह (Yamini Singh) भोजपुरी सिनेमा में कई अभिनेत्री हैं। उनकी पहली फिल्म अरविंद अकेला कल्लू (Arvind Akela Kallu) के साथ था। इस फिल्म को भी दर्शकों का खूब प्यार मिला। 

खुद आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) ने इस बात को कहा है कि वो और दिनेश लाल यादव बहुत अच्छे दोस्त हैं। बता दें कि दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे की जोड़ी को भोजपुरी के दर्शक खूब पसंद करते हैं। दोनों की फिल्मों को लोग खूब देखना पसंद करते हैं। 

Post a Comment

Previous Post Next Post