Petrol Price war: पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार गिरावट जारी, जानें नई कीमत

https://indiahunts.blogspot.com/2018/12/petrol-price-war.html


पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी के बाद इसमें लगातार कुछ दिनों से गिरावट देखी जा रही है। गुरुवार को राजधानी दिल्ली में पेट्रोल-डीजल का दाम 40 पैसे और 43 पैसे नीचे गिरा है।

दिल्ली में पेट्रोल 71.32 रुपए प्रति लीटर और डीजल 65.96 रुपए प्रति लीटर हो गया है। हालांकि गिरावट के बाद भी मुंबई में पेट्रोल का दाम सबसे ज्यादा है। मुंबई में पेट्रोल 76.90 और डीजल 69.02 रुपए प्रति लीटर है।

पेट्रोल, डीजल के दाम में कटौती के दिन पांच अक्टूबर को दिल्ली के मुकाबले उत्तर प्रदेश में पेट्रोल के दाम जहां 3 रुपए लीटर और डीजल 2.3 रुपए लीटर सस्ता हो गया था। वहीं अब यह अंतर कम होकर पेट्रोल पर केवल 44 से 57 पैसे और डीजल पर करीब एक रुपए रह गया है।

https://indiahunts.blogspot.com/2018/12/petrol-price-war.html


बता दें कि इससे पहले पेट्रोल 4 रुपए और डीजल 3.62 प्रति लीटर हो गया था। लेकिन अब तेल के दाम लगातार गिरावट के बाद दाम 4 डॉलर प्रति बैरल तक कम हो गया है।

बताया जा रहा है कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में तेल के दामों में गिरावट के बाद घरेलु स्तर पर भी तेल के दामों में गिरावट देखी जा रही है। अभी तेल की कीमतों में लगातार गिरावट दर्ज होने का अनुमान है।

Post a Comment

Previous Post Next Post