काबुल से भारत पहुंचे 107 नागरिक, हिंडन एयरबेस पर उतरा ग्लोबमास्टर

 

भारतीय वायुसेना का सी-17 विमान

अफगानिस्तान में ताबिलानी कब्जे के बाद वहां फंसे भारतीयों को निकालने के लिए भारत सरकार लगातार प्रयास कर रही है। इसी क्रम में भारतीय वायुसेना का सी-17 ग्लोबमास्टर विमान अफगानिस्तान के काबुल से गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस पर 107 नागरिकों को लेकर उतर गया है।

अभी भी अफगानिस्तान में सैंकड़ों भारतीयों के फंसे होने की खबरें हैं। हिंडन पर उतरे इस विमान में 107 भारतीय नागरिकों सहित 168 लोग सवार थे। बता दें कि तालिबानी कब्जे के बाद अफगानिस्तान ने सभी देश अपने-अपने नागरिकों को निकालने में लगे हुए हैं।

15 अगस्त को अफगानिस्‍तान पर कब्‍जा जमाने के बाद काबुल के हामिद करजई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के संचालन और नियंत्रण की जिम्‍मेदारी अमेरिकी और उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) बलों को दी गई है। काबुल एयरपोर्ट पर सिर्फ सैन्य उड़ाने ही चल रही हैं। व्यावसायिक उड़ानों पर अभी प्रतिबंध है।

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में बिगड़ती सुरक्षा स्थिति को देखते हुए भारत के निकासी अभियान के तहत रविवार तक करीब 300 भारतीय नागरिकों को अफगानिस्तान से स्वदेश लाए जाने की उम्मीद है। भारत, ताजिकिस्तान और कतर में दुशांबे के जरिए अपने नागरिकों को एयरलिफ्ट कर रहा है।

इससे पहले भारतीय राजनयिकों, अधिकारियों और सुरक्षाकर्मियों व वहां फंसे कुछ भारतीयों समेत करीब 150 लोगों के साथ दूसरा C-17 विमान मंगलवार को भारत पहुंचा था।


Post a Comment

Previous Post Next Post