नेताजी सुभाष चंद्र बोस भारत के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में सदैव स्मरण किए जाते रहेंगे : योगी



लखनऊ। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को राज्यपाल राम नाईक के साथ लखनऊ में नेताजी सुभाष चंद्र बोस को नमन करते हुए अपनी श्रद्धांजलि अर्पित किया। लखनऊ में आज हजरतगंज में सुभाष चौक पर सीएम तथा राम नाईक ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यापर्ण भी किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत एक जमीन का टुकड़ा नहीं, यह जीती जागती जीवंतता और क्रांति की प्रतिमूर्ति है।
उन्होंने कहा कि देश को यह आजादी ब्रिटिशों के सामने हाथ फैलाने से नहीं मिल सकती थी। यह क्रांतिकारियों के बलिदानशौर्य व पराक्रम से मिली है। वीरांगनाओं के त्याग से हासिल हुई। ऐसे ही क्रांतिकारी नेताजी सुभाष चंद्र बोस भारत के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में सदैव स्मरण किए जाते रहेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह भी कहा कि आज देश नेताजी सुभाष चंद्र बोस को स्मरण कर उनके प्रति नमन कर रहा है। जब आजादी के लिए देश के अंदर आंदोलन संचालित हो रहे थे। तब लोगों के बीच इसे लेकर अलग-अलग बात सामने आ रही थी। उस समय नेताजी ने कहा था कि देश की स्वाधीनता केवल भीख मांगने से नहीं मिलती।
उस समय जापान और सिंगापुर जैसे राष्ट्रों की मदद से लोगों के बीच स्वतंत्रता की लड़ाई लडऩे की अलख जगायी। आजाद हिंद फौज जैसा सशक्त संगठन तैयार किया। तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगानेताजी का यह उदघोष उस समय नौजवानों का मंत्र था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज राज्यपाल राम नाईककैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक तथा मेयर संयुक्ता भाटिया के साथ आज लखनऊ में नेताजी सुभाष चंद्र बोस को नमन किया। लखनऊ में आज हजरतगंज में सुभाष चौक पर सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ राज्यपाल राम नाईक ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यापर्ण भी किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत एक जमीन का टुकड़ा नहीं यह जीती-जागती जीवंतता और क्रांति की प्रतिमूर्ति है। देश को यह आजादी ब्रिटिश के सामने हाथ फैलाने से नहीं मिल सकती थी। यह क्रांतिकारियों के बलिदानशौर्य व पराक्रम से मिली। वीरांगनाओं के त्याग से हासिल हुई। ऐसे ही क्रांतिकारी नेताजी सुभाष चंद्र बोस भारत के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में सदैव स्मरण किए जाते रहेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह भी कहा कि आज देश नेताजी सुभाष चंद्र बोस को स्मरण कर उनके प्रति नमन कर रहा है।
सीएम योगी ने कहा कि जब आजादी के लिए देश के अंदर आंदोलन संचालित हो रहे थे। तब लोगों के बीच इसे लेकर अलग-अलग बातें सामने आ रही थी। उस समय नेताजी ने कहा था कि देश की स्वाधीनता केवल भीख मांगने से नहीं मिलती है। उस समय जापान और सिंगापुर जैसे राष्ट्रों की मदद से लोगों के बीच स्वतंत्रता की लड़ाई लडऩे की अलख जगायी। आजाद हिंद फौज जैसा सशक्त संगठन तैयार किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post