Benefits of Pulse - दाल खाने के फायदे के साथ नुकसान भी है, जानें

दाल खाने के फायदे (Benefits of Pulse) तो बहुत सुने होंगे आप। लेकिन कुछ साख बिमारियों में दाल खाने से नुकसान (Side Effect of Pulse) भी होते हैं। दाल लाल, काली, हरी, पीला, भूरा इत्यादि रंगों में पाया जाता है। 

दाल खाने के फायदे और नुकसान

दाल खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद (Benefits of Pulse) होता है। रोजाना दाल का सेवन करने से शरीर में कई फायदे होते हैं। अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के मुताबिक, विटामिन्स, मिनरल्स और फाइबर से भरपूर दाल का सेवन करने से शरीर में एलडीएल यानी बैड कोलेस्ट्रॉल (Bad Cholesterol) के लेवल को कम करने में मदद मिलती है। 

दाल खाने से हृदय रोग (दिल की बीमारी) का खतरा भी कम होता है। दाल में सबसे ज्यादा मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। वैसे तो शरीर के विटामिन्स, मिनरल्स और फाइबर का सेवन लाभदायक होता है लेकिन कई बार इसका ज्यादा सेवन करने से नुकसान भी होता है। 

कितना दाल खाना चाहिए? 

हेल्थ विशेषज्ञों के मुताबिक, एक स्वस्थ व्यक्ति को रोजाना अपने वजन के मुताबिक 1 से 1.2 ग्राम प्रोटीन प्रति किलो के अनुसार खाना चाहिए। अगर किसी व्यक्ति का वजन 60 किलो है तो उसे रोजाना 60 ग्राम प्रोटीन खाना चाहिए। आधा करोटी दाल में 8 से 10 ग्राम प्रोटीन, 9 ग्राम फाइबर होती है। 

नुकसान से बचने के लिए दाल कब नहीं खाना चाहिए?

वैसे तो दाल खाना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है लेकिन अधिक मात्रा में दाल खाने से नुकसान भी होता है। 

दाल खाने के नुकसान - Side Effect of Eating Pulse

दाल अधिक खाने से आंत से जुड़ी समस्याएं जैसे - अपच या बदहजमी (Indigestion), डिहाइड्रेशन, ज्यादा थकान, सिरदर्द और डायरिया होने का खतरा रहता है। 

जिन लोगों को गैस की समस्या है, उन्हें भी ज्यादा दाल खाने से परहेज करना चाहिए। इसके अलावा सूखी बीन्स, मटर का सेवन भी कम करना चाहिए या नहीं करना चाहिए। गैस की समस्या से पीड़ित मरीज जब दाल का सेवन करता है तो गैस और अधिक बनता है। 

दाल, पालक, चाय और चॉकलेट में प्राकृतिक ऑक्सलेट होता है। दाल का अधिक सेवन करने से शरीर मे ऑक्सलेट की मात्रा बढ़ जाती है। ऑक्सलेट से हमारे शरीर में किडनी स्टोन (Kidney Stone) बनने का खतरा अधिक होता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post